हजारीबाग इचाक थाना क्षेत्र के इचाक मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कियोस्क में एटीएम कार्ड फसने पर 48 हजार रुपए की अवैध निकासी की गई है। इस संबंध में नगवां मुखिया विनय कुमार मेहता ने गुरुवर शाम 5 बजे इचाक थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।