लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन, जिला जज और डीएम ने संयुक्त रूप से किया
जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार के पूर्वाह्न 10:20 पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विधिवत रूप से जिला जज अजय कुमार शर्मा डीएम मिथलेश मिश्र एवं अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में कुल 12 बेंच गठित की गई। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर को किया गया।