बांका: सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के क्रियान्वयन को लेकर पुलिस कर्मियों का कार्यशाला, डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा
Banka, Banka | May 25, 2026 बिहार पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआईसी बिहार को सौंपी गई है। इसी क्रम में राज्य भर के 343 नव स्थापित थानों सहित बांका जिले के नवस्थापित थानों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन सोमवार की दोपहर दो बजे किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य परियोजना के सफल क्रियान्वयन एवं पुलिसिंग व्यवस्था को डिजिटल रूप से बनाना।