थरथरी: चंडी में खुला मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
चंडी में शनिवार को मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। पट खुलने के साथ ही पंडालों में जयकारे गूंजने लगे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चंडी नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक ढंग