🙏 जनता की समस्याओं का पंचायत स्तर पर त्वरित समाधान, प्रशासन पहुंच रहा है आमजन के द्वार!
🏛️ जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में नौगढ़ पंचायत में आयोजित हुआ ‘सहयोग शिविर’ एवं ‘सेवा सेतु शिविर – सरकार आपके द्वार’।
जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने एवं उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 17 नवम्बर 2026 को औरंगाबाद प्रखंड अंतर्गत नौगढ़ पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
✨ शिविर की प्रमुख उपलब्धि:
- 📝 कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए।
- ✅ सभी 53 आवेदनों का निष्पादन शिविर के दौरान ही कर दिया गया।
- 📄 लाभुकों के बीच वासगीत पर्चा, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं जन्म प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
🎯 जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का पंचायत स्तर पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय एवं विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिन मामलों का समाधान शीघ्र संभव है, उनका निष्पादन 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। साथ ही, सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशीलता एवं विनम्रता से व्यवहार करने तथा प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
🔹 विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को मिली सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी
शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, नल-जल योजना, कौशल विकास योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।
🏥 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरण, रक्त जांच, रक्तचाप जांच, आयुष्मान भारत कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
🔍 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रशासन की प्रतिबद्धता – जनता की समस्या का समाधान, जनता के द्वार पर!
🤝 सहयोग शिविर : सबका सम्मान – जीवन आसान।
#SamratChoudhary #CMSamrat #AurangabadBihar #SahyogShivir #SevaSetu #GoodGovernance #PublicService #BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 17, 2026