Public App Logo
Jansamasya
News
���ुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
���ीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
���िल्ली
Breakingnews
���हिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Ipl
Rahulgandhi
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
China
Bareilly
���्रशासन
Agra

मोहर्रम को लेकर खैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में ताजिया जुलूस निकालने पर सहमति

Khaira, Jamui | Jun 30, 2025
खैरा: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को खैरा थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खैरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंदन कुमार चक्रवर्ती एवं खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर खैरा प्रखंड के सभी 16 पंचायतों के जन प्रतिनिधियों, मुखिया, सरपंच, ए डी अजिज शाह, भी main शंकर पासवान,सदस्यों एवं अन्य सम्मानित ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार, बेला पंचायत के सरपंच रामस्वरूप यादव समेत अन्य जन प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में खैरा थाना क्षेत्र के ताजिया जुलूस लाइसेंसधारकों की उपस्थिति भी रही, जिनके साथ पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।