बौंसी: बजरंगबली चौक पर पुलिस ने ऑटो में बकरी चोर को पकड़ा
Bausi, Banka | Apr 19, 2025 बौसी बाजार स्थित बजरंगबली चौक पर पुलिस ने ऑटो में चोरी कर ले जा रहे हैं 6 बकरी के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार करीब 5:00 बजे बौसी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि भूरना गांव निवासी ललन कुमार ने बकरी चोरी का आवेदन दिया था। गिरफ्तार चोर की पहचान रजौन के मंझोला गांव निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने ऑटो को भी जप्त किया है।