बौंसी: बोसी पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | Apr 20, 2025 चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने रविवार की दोपहर 3 बजे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बौंसी बाजार में वाहन जांच चलाई जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक की जांच पड़ताल करने पर वह बाइक चोरी का पाया गया। युवक बाराहाट थाना क्षेत्र के औरिया गांव निवासी कैलाश मंडल के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को हिरासत में लिया गया है।