बौंसी: असनाहा और माधोपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
Bausi, Banka | Apr 19, 2025 प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर एवं असनाहा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार करीब 1:00 बजे महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जानकी जीवन महिला ग्राम संगठन एवं गंगासागर जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।