बौंसी: भंडारीचक के पास बाइक की टक्कर में 65 वर्षीय महिला की मौत
Bausi, Banka | Apr 18, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के भंडारीचक समीप गुरुवार देर रात सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। शुक्रवार करीब 1:00 बजे सदर अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।