मोहम्मदगंज: पांच साल बाद भी अधर में मोहम्मदगंज स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव , 2.63 एकड़ भूमि उपलब्ध
मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग के मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण का सपना पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। स्टेडियम निर्माण को लेकर 5 मार्च 2022 को सरकार के संयुक्त सचिव, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।