बांका: ओढ़नी डैम मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी
Banka, Banka | Mar 8, 2026 बांका ओढ़नी डैम मोड़ के पास रविवार की दोपहर 12:00 एक तेज रफ्तार बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार कटोरिया निवासी दीपक कुमार बाइक से ओढनी डैम घूमने जा रहा था। इस दौरान ओढ़नी डैम मोड़ के पास बाइक तेज रफ्तार में रहने के कारण एक पत्थर से टकरा गई।जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।