पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम, मंत्री अशोक चौधरी ने लोगों की समस्याओं का समाधान का दिया निर्देश
JDUकार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे मंत्री अशोक चौधरी जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर अपनी अपनी समस्याओं को लेकर भारी संख्या में लोग जदयू कार्यालय पहुंचे थे।वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।