पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में हत्या की योजना बनाने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड से हत्या की योजना बनाने की नीयत से एकत्रित हुए तीन अभियुक्तों को 29 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर गुरुवार शाम 7:50 बजे सदर सीडीपीओ अभिनव ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों के निशानदेही पर एक अभियुक्त के घर से दो देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।