पटना ग्रामीण: पटना में ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की
पटना ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने आम लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। शुक्रवार दोपहर 12:17 बजे उन्होंने यह अपील की है कि अगर लोग बाइक लेकर निकल रहे हैं तो ओवर स्पीड में ना चलाएं और ना ही गलत तरीके से ओवरटेक करें। इसके अलावा जो बाइक ड्राइव कर रहे हैं और जो उनके पीछे बैठे हैं दोनों हेलमेट जरूर पहनें।