नदबई: पीएनबी बैंक के सामने से बाइक चोरी, मामला दर्ज किया गया
नदबई में पुलिस की नाकाबंदी की चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शहर के बीचों-बीच स्थित पीएनबी बैंक शाखा के सामने का है, जहां अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े खड़ी बाइक को चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित युवक ने नदबई थाने में मामला दर्ज कराया है।