मुंगेर: मोहनपुर में गोलियों की बरसात! मामूली विवाद ने लिया गैंगवार का रूप, गांव में दहशत, पुलिस कर रही कैंप
Munger, Munger | Mar 4, 2026 मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा पंचायत के मोहनपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग किए जाने और जमकर लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना में रामाशीष यादव और झाड़ी यादव गंभीर रू