टोंक: जनाना अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लापरवाही, कर्मचारी मूवी देख रहा था
Tonk, Tonk | Jun 27, 2026 टोंक के जनाना अस्पताल से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारी मरीजों की पर्ची काटने की बजाय कंप्यूटर पर मूवी देखता नजर आया। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके परिजन लाइन में खड़े इंतजार करते रहे, जबकि कर्मचारी मनोरंजन में व्यस्त था।