श्योपुर: सोंई के स्कूल में बच्चों की क्लास में भरा पानी, शिक्षकों ने बच्चों को निकाला, हादसा टला
श्योपुर। शिक्षा के मंदिरो की स्थिति कितनी दयनीय होती जा रही है, इसकी एक बानगी बुधवार को दोपहर 2 बजे देखने को मिली जहां सौंईकलां के शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में क्लास में पढ़ रही छात्राओं के बीच बारिश का पानी अचानक से तेजी से घूसने लगा, इस दौरान शिक्षकों ने क्लास रूम खाली कराते हुए छात्राओं को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।