बड़गांव: उदयपुर में खुला भारत का पहला सिकल सेल वेलनेस हब
उदयपुर, 29 मार्च – उदयपुर के बाल चिकित्सालय में भारत के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का शुभारंभ जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मंत्री खराड़ी ने कहा कि रोग मुक्त समाज ही देश के विकास का आधार है।