बड़गांव: जिले में ध्वनि प्रदूषण रोकथाम पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ
उदयपुरl ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और औचक निरीक्षण के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में एसडीएम, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी शामिल होंगे। नियमों के सख्त पालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी होगी.