बड़गांव: आबकारी विभाग उदयपुर की टीम ने ₹75 लाख की अवैध शराब की जब्त, मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
उदयपुर संभाग स्तरीय आबकारी निरोधक टीम ने विशेष अभियान के तहत सलूम्बर-उदयपुर सीमा पर स्थित रेबारियों की ढाणी में एक सूने मकान पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस दबिश में 895 कार्टन (41568 पव्वे और 348 बोतल) अवैध भारत निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद शराब में गोवा, पंजाब और हरियाणा के लिए बनी l