बड़गांव: राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत सुखाड़िया रंगमंच में CM रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन
राजस्थान दिवस के साप्ताहिक महोत्सव के तहत शनिवार को टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय सेवा में नवचयनित विभिन्न विभागों के 250 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चिकित्सा विभाग की योजनाओं के तहत लाभान्वितों को भी सांकेतिक चेक सौंपे गए।