बड़गांव: हिरणमगरी पुलिस ने फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को सूरत-मुंबई हाईवे से किया गिरफ्तार, जिला कोर्ट में किया पेश
हिरणमगरी पुलिस ने फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार।हिरणमगरी थाना क्षेत्र में 23 मार्च को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सुभाष लोहार और रघुवीर सिंह उर्फ विशाल को सूरत-मुंबई हाईवे से गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी दलपत सिंह फरार है। गोली चतर सिंह की कनपटी को छूकर निकल गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा और शनिवार दोपहर 1 बजे जिला कोर्ट में पेश किया।