बिंदकी: सदनहा गांव के झोपड़ी नुमा घरों में भरा बाढ़ का पानी, 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर खतरे की निशान से 1 सेंटीमीटर और बढ़ा
फतेहपुर जनपद के मलवा ब्लाक क्षेत्र के अभयपुर ग्राम पंचायत के सदनहा गांव में किनारे तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कई झोपड़ी नुमा घरों के आसपास पानी भरा है।शुक्रवार की सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार की सुबह 8 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर और बढ़ा है। हालांकि शुक्रवार की शाम 4:30 बजे से शनिवार की सुबह 8 बजे तक जलस्तर स्थिर बना हुआ है।