बटियागढ़: बकायन में 132वें मृदंगाचार्य पंडित नानासाहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन, राज्यमंत्री लखन पटेल रहे मौजूद
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल द्वारा बटियागढ़ के बकायन गांव में 132वें मृदंगाचार्य पंडित नानासाहेब पानसे स्मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आयोजन किया गया,गुरू पूर्णिमा 29 जुलाई से 30 जुलाई तक दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए कलाकारों द्वारा संगीत की प्रस्तुतियां दी गई