तिलहर/शाहजहांपुर
===
अबैध अतिक्रमण
पर गरजा बुलडोजर।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
लिपुलेख भिंड स्टेट हाइवे 29 को नेशनल हाईवे 30 से जोड़े जाने में आड़े आ रहे क्षेत्र के गांव खानपुर के करीब दो दर्जन भवनों को भारी पुलिस व प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू की गई।विरोध की आशंका के चलते पूरा गांव छावनी में रहा तब्दील।
सोमवार सुबह करीब दस बजे से ही कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर में पुरुष और महिला भारी पुलिस बल पहुंच गया।
पीडब्ल्यूडी के अभियंता दिनेश सिंह के निर्देशन में जेसीबी गरजते ही ग्रामीणों की भरी भीड़ जुट गई।गांव के मुख्य रास्ते के दोनों ओर बने मकानों पर कई माह पूर्व ही लाल निशान लगाए जा चुके थे सो जेसीबी उक्त अतिक्रमण पर गरजने लगी।लोगों ने यहां सदर तहसील की नायब तहसीलदार पूनम मधुकर व सीओ इशिका सिंह से काफी मिन्नतें की कि उन्हें कुछ समय दे दिया जाए वह स्वयं ही चिन्हित स्थलों के निर्माण को हटा लेंगे।इस पर अधिकारियों का जवाब था कि कई माह पूर्व निशान लगाए जाने पर भी किसी ने अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया।
इस दौरान गांव के निवासी टिंकू सिंह ने बताया कि वह नायब तहसीलदार सदर की गाड़ी चलाते हैं उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि पूर्व में भी घरों के बाहर चबूतरे हटाए थे जिसके बाद ग्रामीणों को नहीं बताया गया कि अगली बार अतिक्रमण हटाने का अभियान कब शुरू होगा।और आज अचानक आकर जेसीबी से तोड़ने लगे उन्होंने कहा कि पच्चीस जून तक समय दें बह अपना निमार्ण खुद हटा देंगे।
अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि 15 मकानों को चिन्हित किए जाने के साथ ही कुछ चबूतरों को हटाया जाएगा। मुआवजे पर अभियंता श्री सिंह ने बताया कि ग्रामीण मार्गों के चौड़ीकरण में मुआवजा देने का कोई प्राविधान नहीं हैं।इस मौके पर नायब तहसीलदार पूनम मधुकर,सीओ इशिका सिंह,प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार यादव,एसआई सौरभ शुक्ला,गौरव कुमार,अनुज चौधरी रमेश कुमार वर्मा,नेपाल सिंह,गौरव शर्मा,नवीन चौधरी,विजय चौहान,विनय कुमार,महिला एसआई नेहा सैनी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
Tilhar, Shahjahanpur | Jun 16, 2026