तिलहर/शाहजहांपुर
====
अंशुल के परिजनों
ने जताई नाराजगी।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
आरोपी महिला चालक का शांति भंग में चालान किए जाने से आक्रोशित मृतक अंशुल के परिजनों ने शनिवार देर रात 1:30 बजे कोतवाली पहुंचकर किया हंगामा।
बीते शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेगनर गाड़ी की टक्कर से मृत छात्र अंशुल पांडे के पिता अजीत पांडे की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात का महिला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था।
आरोपी महिला के घटनास्थल से ही पुलिस हिरासत में होने के बावजूद परिजनों का आरोप है कि उसका शाम को मेडिकल कराया गया और फिर महज शांति भंग में चालान कर तत्काल जमानत भी दे दी गई।मृतक के परिजनों ने कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक सुनील यादव से इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि उनके जवान बेटे की मृत्यु के बाद भी कार चालक महिला का सिर्फ शांति भंग में चालान क्यों किया गया आरोपी महिला को पुलिस ने जेल क्यों नहीं भेजा।रविवार सुबह मृतक के पिता अजीत पांडे अपने परिवार के लोगों के साथ फिर कोतवाली पहुंचे और पछाड़ खाते हुए पुलिस से अपने साथ न्याय न करने का आरोप लगाया।मृतक के पिता अजीत पांडे की कोतवाली में कई बार बदहवाश होकर तबीयत बिगड़ती नजर आई लेकिन परिजनों ने उन्हें किसी तरह पानी पिलाकर संभाला।
आक्रोशित परिजनों को कोतवाली में शांत कराकर एसआई गौरव कुमार और गौरव शर्मा ने बैठाकर उन्हें बेहद मुश्किल से शांत किया।
रविवार दोपहर को मृतक अंशुल के परिजनों के कोतवाली में होने की सूचना पर रोशन लाल वर्मा ने यहां पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया तो वहीं कोतवाली प्रभारी कार्यवाहक सुनील यादव से चेंबर में 10 मिनट तक वार्ता की और परिजनों को बाहर आकर विश्वास दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही होगी।