फतेेहपुर: सुढ़ियामऊ–सूरतगंज रोड बना कूड़ाघर, दुर्गंध से राहगीर परेशान, संक्रमण का बढ़ा खतरा
बाराबंकी स्थित सुढ़ियामऊ–सूरतगंज मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। तेज दुर्गंध, मच्छरों और गंदगी के कारण राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।