हज़ारीबाग: JPSC प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोप में एक अभ्यर्थी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या 01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी ने हजारीबाग पुलिस की सहायता से सुमन सौरभ नामक एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।