बड़ेराजपुर: गम्हरी में 30 लाख की लागत से बनेगा महतारी सदन, विधायक ने किया भूमिपूजन
ग्राम पंचायत गम्हरी में बुधवार को विधायक नीलकंठ टेकाम ने 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को बैठकों, प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के लिए स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी।