बिजावर: पाटन पहुंचे विधायक राजेश बबलू शुक्ला, ‘गांव चलो अभियान’ में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
सोमवार शाम 4 बजे बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ग्राम पाटन पहुंचे, जहां उन्होंने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मनोज भटनागर, देवी सिंह यादव सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।