पाली: कस्बा पाली के पंडयाना वार्ड निवासी एक युवक के घर में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का मांस एवं पंख आदि, मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | Aug 22, 2024 कस्बा पाली के पंड्याना वार्ड निवासी एक एक युवक के घर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का मांस एवं पंख आदि मिले हैं। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त आरोपी युवक के घर से मोर का मांस एवं पंख आदि बरामद किए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।