हलसी: हलसी पुलिस ने अपहृता को लुधियाना से किया दस्तयाब, बयान के लिए लखीसराय कोर्ट ले जाया गया
हलसी पुलिस ने 27 मई 2026 से अपहृत छात्रा को लुधियाना से दस्तयाब किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 12:15 बजे हलसी थाना से बयान दर्ज कराने लखीसराय कोर्ट ले जाया गया.हलसी थाना कांड संख्या 111/26 दर्ज किया गया है.छात्र प्लस टू रामधारी सिंह हाई स्कूल मतासी में नौवीं कक्षा में पढ़ती है. छात्र की मां ने शादी की नीयत से अपहरण की प्राथमिक की दर्ज कराई है.