घोरावल: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव के समीप बोलेरो गाड़ी के धक्के से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रुप से घायल
कोलडिहवा गांव निवासी रामधनी (35) पुत्र राम खेलावन अपने पुत्र गोलू (8) को बुधवार को दोपहर बाइक से लिवाकर घोरावल बाजार आ रहा था, कि शिवद्वार गांव के समीप पीछे से बोलेरो गाड़ी के धक्के से पिता पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर परिजनों ने निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भर्ती कराया ।