घोरावल: गोपला गांव में बाइक व साइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती
अजय 15 पुत्र गोविंद गोंड निवासी ग्राम गोपला गांव साईकिल से घोरावल की तरफ आ रहा था। इसी दौरान गोपला गांव में ही सामने से आ रहे बाईक सवार रामदुलार 30 पुत्र पप्पू कोल निवासी भुईधरवा, थाना गढ़वा से उसकी टक्कर हो गई। हादसे मैं दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए निजी साधन से दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजो।