घोरावल: धरमोली गांव में मगरमच्छ के हमले से युवक हुआ घायल,किसी तरह से अपने आप को बचाया
धरमौली गांव निवासी सुनील कुमार मौर्य 28 ने बताया कि खड़ की रस्सी भिगोने के लिए पास के ही बेलन नदी में गया। जहा ज्योहि रस्सी को पानी में भिगोने के लिए डाला उसके कुछ देर बाद रस्सी को निकालने गया तो घात लगाए मगरमच्छ ने सुनील के हाथ पर हमला कर दिया किसी तरह उसने अपनी जान बचाई।घायल देख परिजन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया है।