घोरावल: पेढ़ गांव में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
राजगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी लल्लन (45) पुत्र खरपत्तू को रविवार देर रात पुलिस घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि लल्लन अपने मामा के बेटे की विवाह में शामिल होने के लिए मगरदहा गांव गया था, जहां से बारात शाहगंज थाना क्षेत्र के सदारी गांव गई थी।