घोरावल: मोराही गांव में पिकअप व बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत, चचेरे भाई की शादी में 10 दिन पहले घर आया था मृतक
मुंगेहरी गांव निवासी अनिल 23 वर्ष पुत्र रामचंद्र को मंगलवार को शाम परिजन घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल दोपहर में परिजनों के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान वह उठा और बिना कुछ बोले बाइक लेकर कहीं चला गया। जहां रास्ते में हादसे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई