घोरावल: सोतिल गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई, घटना के दौरान दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि थाना करमा के बसवां निफ्स गांव निवासी लालव्रत ने तहरीर देकर बताया कि मीरजापुर जनपद के राजगढ़ थाना अंतर्गत बेकटवा गांव निवासी मोनू ने चाकू से मारकर उनके सगे भाई व चचेरे भाई को घायल कर दिया। बताया कि सोतिल गांव में सोमवार को देर रात बारात में हो रहे आर्केस्ट्रा में कुछ बच्चो ने ईंट-पत्थर फेंके, इसके बाद हुआ विवाद।