गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश, कहा- जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर। चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।