Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 303, दिनांक 14.06.2026 ******************************** *सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में जारी है परीक्षा* ****************************​ आज 14 जून, 2026 को ​बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिसको लेकर आज जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ​जिला प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारी ने आज निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया भी लिए जिनमें ​संस्कार पब्लिक स्कूल, ​डी.एम. हाई स्कूल, ​मुरलीधर मुरारीका हाई स्कूल एवं ​रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा ​परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा पर जोर ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने स्वयं परीक्षार्थियों से बातचीत की और उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ​वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र से किसी प्रकार का चीट-पुर्जा या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई, जो प्रशासन की कड़ी सतर्कता को दर्शाता है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो। ​प्रशासनिक टीम रही मुस्तैद ​इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। विशेष रूप से वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा और परीक्षा प्रबंधन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए थे। ​जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है ताकि मेधावी छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

16 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 14, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)

प्रेस विज्ञप्ति संख्या–301, दिनांक 13.06.20

दिनांक 13.06.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि विवादों के निष्पादन एवं शहर तथा आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री मृत्युंजय कुमार, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल देते हुए सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन मामलों में अनुमंडल स्तर पर विचार अथवा निर्णय अपेक्षित हो, उन्हें अपने स्पष्ट मंतव्य के साथ अनुमंडल कार्यालय को प्रेषित किया जाए। साथ ही प्रत्येक शनिवार भू-समाधान पोर्टल पर मामलों की.  स्थिति अद्यतन करने तथा निष्पादित मामलों की सूचना जिला राजस्व शाखा एवं अनुमंडल कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, सार्वजनिक भूमि तथा अन्य सरकारी परिसंपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाने हेतु संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम जनता को यातायात बाधा, जाम एवं अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण एवं जाम से मुक्त कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जुर्माना अधिरोपित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में नीलाम पत्र वाद, रास्ता अवरोध, पेयजल आपूर्ति, नाली-गली मरम्मत, भूमि संबंधी विवाद तथा अन्य लंबित जनसमस्याओं की भी समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभागों में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित पोर्टल एवं मोबाइल ऐप पर निष्पादित मामलों की अद्यतन प्रविष्टि भी करें।

इसके अतिरिक्त आगामी मुहर्रम पर्व एवं आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

*डी.पी.आर.ओ.*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति संख्या–301, दिनांक 13.06.20 दिनांक 13.06.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भूमि विवादों के निष्पादन एवं शहर तथा आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री मृत्युंजय कुमार, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल देते हुए सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। जिन मामलों में अनुमंडल स्तर पर विचार अथवा निर्णय अपेक्षित हो, उन्हें अपने स्पष्ट मंतव्य के साथ अनुमंडल कार्यालय को प्रेषित किया जाए। साथ ही प्रत्येक शनिवार भू-समाधान पोर्टल पर मामलों की. स्थिति अद्यतन करने तथा निष्पादित मामलों की सूचना जिला राजस्व शाखा एवं अनुमंडल कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, सार्वजनिक भूमि तथा अन्य सरकारी परिसंपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाने हेतु संबंधित विभागों को समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आम जनता को यातायात बाधा, जाम एवं अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण एवं जाम से मुक्त कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जुर्माना अधिरोपित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में नीलाम पत्र वाद, रास्ता अवरोध, पेयजल आपूर्ति, नाली-गली मरम्मत, भूमि संबंधी विवाद तथा अन्य लंबित जनसमस्याओं की भी समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभागों में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित पोर्टल एवं मोबाइल ऐप पर निष्पादित मामलों की अद्यतन प्रविष्टि भी करें। इसके अतिरिक्त आगामी मुहर्रम पर्व एवं आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। *डी.पी.आर.ओ.* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 14, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 302, दिनांक 13.06.2026           ********************************
     आगामी 28 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक मंथन सभागार में आयोजित की गई। उक्त बैठक में अभियान की तैयारियों, रणनीतियों तथा विभिन्न विभागों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जिले का कोई भी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार, माइक्रोप्लान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कठिन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
     बैठक में सिविल सर्जन, शेखपुरा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए बूथों का गठन, टीमों का प्रशिक्षण, वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
बैठक में अभियान के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सभी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पदाधिकारी,आईसीडीएस, जीविका तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया गया, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय लक्ष्य को मजबूती प्रदान की जा सके। 
       
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 302, दिनांक 13.06.2026 ******************************** आगामी 28 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर आज जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक मंथन सभागार में आयोजित की गई। उक्त बैठक में अभियान की तैयारियों, रणनीतियों तथा विभिन्न विभागों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जिले का कोई भी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार, माइक्रोप्लान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कठिन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन, शेखपुरा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए बूथों का गठन, टीमों का प्रशिक्षण, वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। बैठक में अभियान के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सभी उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पदाधिकारी,आईसीडीएस, जीविका तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया गया, ताकि जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय लक्ष्य को मजबूती प्रदान की जा सके। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 14, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 302, दिनांक 13.06.2026          
  ********************************
       *अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शेखपुरा और बरबीघा में नगर परिषद का चला डंडा, हजारों का जुर्माना वसूला* 
******************************
      आज दिनांक 13 जून 2026 को 
शहरों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के उद्देश्य से आज नगर प्रशासन द्वारा शेखपुरा और बरबीघा में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे रखे गए सामानों को जब्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से भारी जुर्माना वसूला गया।
     शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने दल्लू मोड़ से भोजडीह रोड होते हुए स्टेशन के निकट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उन्होंने अभियान के दौरान सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा जमाकर किए गए स्थायी और अस्थायी निर्माण को हटाया गया। प्रशासन ने सड़क किनारे रखी गई सामग्री को जब्त कर लिया और अतिक्रमणकारियों से कुल 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वही बरबीघा नगर परिषद द्वारा भी आज अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्गों को खाली कराया गया। नगर परिषद की टीम ने थाना चौक से पोस्ट ऑफिस तक विशेष अभियान चलाया। व्यस्त इलाकों में हो रहे अतिक्रमण को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए अवैध रूप से सड़क पर रखे गए सामानों को हटाया।  बरबीघा में भी अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों से 3,500 रुपये की जुर्माना राशि दंड स्वरूप वसूल की गई। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी दुकानदारों और व्यवसायियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे सड़क की सीमा के अंदर अपना सामान न रखें। पदाधिकारियों ने कहा कि
"शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। भविष्य में यदि कोई भी दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और अधिक तेज की जाएगी।"
इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच डर उत्पन्न हो गया है। 

अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी का कहना है "कि यह अभियान जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर लगातार कई दिनों से चलाया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम भी परिलक्षित हो रहे है। सुगम यातायात के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।"
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 302, दिनांक 13.06.2026 ******************************** *अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शेखपुरा और बरबीघा में नगर परिषद का चला डंडा, हजारों का जुर्माना वसूला* ****************************** आज दिनांक 13 जून 2026 को शहरों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के उद्देश्य से आज नगर प्रशासन द्वारा शेखपुरा और बरबीघा में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे रखे गए सामानों को जब्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से भारी जुर्माना वसूला गया। शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने दल्लू मोड़ से भोजडीह रोड होते हुए स्टेशन के निकट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उन्होंने अभियान के दौरान सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा जमाकर किए गए स्थायी और अस्थायी निर्माण को हटाया गया। प्रशासन ने सड़क किनारे रखी गई सामग्री को जब्त कर लिया और अतिक्रमणकारियों से कुल 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वही बरबीघा नगर परिषद द्वारा भी आज अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्गों को खाली कराया गया। नगर परिषद की टीम ने थाना चौक से पोस्ट ऑफिस तक विशेष अभियान चलाया। व्यस्त इलाकों में हो रहे अतिक्रमण को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए अवैध रूप से सड़क पर रखे गए सामानों को हटाया। बरबीघा में भी अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों से 3,500 रुपये की जुर्माना राशि दंड स्वरूप वसूल की गई। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी दुकानदारों और व्यवसायियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे सड़क की सीमा के अंदर अपना सामान न रखें। पदाधिकारियों ने कहा कि "शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। भविष्य में यदि कोई भी दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और अधिक तेज की जाएगी।" इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच डर उत्पन्न हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी का कहना है "कि यह अभियान जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर लगातार कई दिनों से चलाया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम भी परिलक्षित हो रहे है। सुगम यातायात के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।" *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 14, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 303, दिनांक 14.06.2026          
  ********************************
        *सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में जारी है परीक्षा* 
****************************   
    आज 14 जून, 2026 को 
बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिसको लेकर आज जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारी ने आज निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया भी लिए जिनमें 
संस्कार पब्लिक स्कूल,
डी.एम. हाई स्कूल,
मुरलीधर मुरारीका हाई स्कूल एवं 
रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा
परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने स्वयं परीक्षार्थियों से बातचीत की और उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र से किसी प्रकार का चीट-पुर्जा या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई, जो प्रशासन की कड़ी सतर्कता को दर्शाता है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो। प्रशासनिक टीम रही मुस्तैद
इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। विशेष रूप से वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा और परीक्षा प्रबंधन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए थे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है ताकि मेधावी छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 303, दिनांक 14.06.2026 ******************************** *सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में जारी है परीक्षा* **************************** आज 14 जून, 2026 को बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिसको लेकर आज जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारी ने आज निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया भी लिए जिनमें संस्कार पब्लिक स्कूल, डी.एम. हाई स्कूल, मुरलीधर मुरारीका हाई स्कूल एवं रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा पर जोर निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने स्वयं परीक्षार्थियों से बातचीत की और उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान किसी भी केंद्र से किसी प्रकार का चीट-पुर्जा या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई, जो प्रशासन की कड़ी सतर्कता को दर्शाता है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो। प्रशासनिक टीम रही मुस्तैद इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। विशेष रूप से वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा और परीक्षा प्रबंधन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है ताकि मेधावी छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 14, 2026