समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 302, दिनांक 13.06.2026
********************************
*अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शेखपुरा और बरबीघा में नगर परिषद का चला डंडा, हजारों का जुर्माना वसूला*
******************************
आज दिनांक 13 जून 2026 को
शहरों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के उद्देश्य से आज नगर प्रशासन द्वारा शेखपुरा और बरबीघा में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे रखे गए सामानों को जब्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से भारी जुर्माना वसूला गया।
शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने दल्लू मोड़ से भोजडीह रोड होते हुए स्टेशन के निकट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उन्होंने अभियान के दौरान सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जा जमाकर किए गए स्थायी और अस्थायी निर्माण को हटाया गया। प्रशासन ने सड़क किनारे रखी गई सामग्री को जब्त कर लिया और अतिक्रमणकारियों से कुल 3,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वही बरबीघा नगर परिषद द्वारा भी आज अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य मार्गों को खाली कराया गया। नगर परिषद की टीम ने थाना चौक से पोस्ट ऑफिस तक विशेष अभियान चलाया। व्यस्त इलाकों में हो रहे अतिक्रमण को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए अवैध रूप से सड़क पर रखे गए सामानों को हटाया। बरबीघा में भी अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों से 3,500 रुपये की जुर्माना राशि दंड स्वरूप वसूल की गई। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी दुकानदारों और व्यवसायियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे सड़क की सीमा के अंदर अपना सामान न रखें। पदाधिकारियों ने कहा कि
"शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। भविष्य में यदि कोई भी दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और अधिक तेज की जाएगी।"
इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच डर उत्पन्न हो गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी का कहना है "कि यह अभियान जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर लगातार कई दिनों से चलाया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम भी परिलक्षित हो रहे है। सुगम यातायात के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।"
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,**
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
11 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 14, 2026