रघुराजनगर नगरी: वॉटर प्लांट में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने संचालक पर लगाए गंभीर आरोप
सतना। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक मिनरल वॉटर प्लांट में करंट लगने से 21 वर्षीय कर्मचारी अनुज सोंधिया की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुज रात के समय प्लांट में काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित किया हैं। परिजनों ने प्रबंधन पर आरोप लगा न्याय दिलाने की मांग।