बिलासपुर: धवईझर पंचायत को मिला नया सरपंच, मुकेश सिंह ने 273 वोटों से दर्ज की जीत, 24 वोटों के अंतर से हराया प्रतिद्वंद्वी
ग्राम पंचायत धवईझर में सरपंच पद के लिए हुए पुनः चुनाव में मुकेश सिंह ने जीत हासिल कर पंचायत की कमान अपने हाथ में ले ली है। पांच प्रत्याशियों के बीच हुए इस मुकाबले में मुकेश सिंह को कुल 273 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश सिंह को 249 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मुकेश सिंह ने 24 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। दरअसल, पूर्व सरपंच के खिलाफ अविश्वास हुआ था