बखरी: बखरी के सलौना में सीपीआई का 23वां शाखा सम्मेलन आयोजित, सुमित चौधरी बने शाखा मंत्री
बखरी प्रखंड के सलौना में भारतीय कांग्रेस पार्टी का 23 वां शाखा सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मो फखरुद्दीन ने किया। सुमित चौधरी को शाखा मंत्री बनाया गया। इसका उद्घाटन करते हुए बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने बिहार सरकार की आलोचना की तथा उम्मीद जताया के आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।