बखरी: बखरी अनुमंडल के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी मशीनें स्थापित, एसडीओ, डीएसपी ने किया उद्घाटन
बखरी अनुमंडल के सभी पीएचसी में ईसीजी मशीन की स्थापना की गई। बखरी पीएचसी के इस मशीन का उद्घाटन एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ एवं डीएसपी कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया की अत्याधुनिक इस मशीन के लग जाने से हृदय रोग मधुमेह जैसे लोगों को तुरंत जांच का रिपोर्ट मिल जाएगा। इससे धन और समय दोनों की बचत होगी।