बखरी: प्रखंड पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, हिरासत में लेकर भेजा कोर्ट
बखरी पुलिस ने नगर के वार्ड नंबर 13 से 1 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि नगर के वार्ड 13 निवासी धणिकलाल पोद्दार का पुत्र शशि पोद्दार को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध एक्साईज कोर्ट से वारंट निर्गत था। लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।