बखरी: बगरस में 9 दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन, 27 मई को 1100 कन्याओं की निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
बखरी प्रखंड के बगरस में राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में 27 मई से 9 दिवसीय महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन होगा। इस भव्य अनुष्ठान की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके पूर्व 27 मई की सुबह 1100 कुमारी कन्या अपने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभा कलश यात्रा में हिस्सा लेगी। उसके बाद अखंड नवाह कार्यक्रम में संत महात्मा हिस्सा लेंगे एवं शाम में भव्य महा आरती होंगे।