बीकानेर: सीएमएचओ ऑफिस स्थित परिसर में देर रात लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
शहर की कोटगेट थाना इलाका स्थित सीएमएचओ ऑफिस परिसर में आग लगने से वहां पड़े पुराने वाहन जलकर राख हो गए। जानकारी मिली है कि गुरुवार रात करीब 1:00 बजे पटाखे की चिंगारी से यह आग लगी। जिसमें वहां खड़े स्वास्थ्य विभाग के पुराने दो वाहन जलकर राख हो गए। साथ ही आसपास पड़ा अन्य सामान भी जल गया।सूचना पर अग्निशमन सेवा की दो दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया।